Sports Day

National Sports Day Celebration

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. अरविन्द कुमार मिश्रा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. प्रभात रंजन सिंह, डॉ. सुमन कुमारी यादव और डॉ. अर्पिता सिंह ने स्वयंसेविकाओं और स्वयंसेवकों को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Scroll to Top